Salut!

Rajasthan Ball Badminton Association Member BBFI Recognised by: Rajasthan state sports council and Rajasthan Olympic association

प्रथम राजस्थान प्रीमियर लीग (RPL) बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2026

RBBA Official

RBBA Official

juin 22, 2026
Share this article
प्रथम राजस्थान प्रीमियर लीग (RPL) बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2026

प्रथम राजस्थान प्रीमियर लीग (RPL) बॉल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2026 के सफल, ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार, यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं थी, बल्कि एक सपना था, जिसे आप सभी के सहयोग, विश्वास, मेहनत एवं समर्पण ने साकार किया।

पिछले लगभग दो महीनों से हम इस आयोजन को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत थे और आज मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि   यह प्रतियोगिता सफलता के नए आयाम स्थापित कर चुकी है!

सबसे पहले मैं राजस्थान प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली सभी फ्रेंचाइजी टीमों के सम्मानित Owners, सभी Players, Coaches, Managers, Referees, Technical Officials, Volunteers एवं आयोजन समिति के प्रत्येक सदस्य का हार्दिक धन्यवाद करता हूँ। आप सभी के सहयोग एवं समर्पण के बिना यह आयोजन संभव नहीं था।

मैं सभी मीडिया बंधुओं का भी विशेष आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने राजस्थान प्रीमियर लीग को जन-जन तक पहुँचाने तथा बॉल बैडमिंटन खेल को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मैं , स्वामी बालमुकुंद आचार्य जी (विधायक, हवामहल विधानसभा क्षेत्र, जयपुर एवं संरक्षक, राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ, डॉ राजपाल शर्मा (अध्यक्ष, राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ) श्री संजय जायसवाल जी, प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी (ओबीसी मोर्चा), श्री चन्द्रमनोहर बटवाड़ा जी,विधायक प्रत्याशी, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र (भारतीय जनता पार्टी), संजय जैन (उपाध्यक्ष, राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ), सभी का पुरे संघ की और से विशेष धन्यवाद् देता हूँ, जिन्होंने तन मन और धन से सहयोग प्रदान कर इस आयोजन को मजबूती दी और हमारे इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  
मैं EVTEQ CCTV Company का भी विशेष धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने आर्थिक सहयोग प्रदान कर इस आयोजन को मजबूती दी और हमारे इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

RPL - 03
 

मैं  सभी सम्मानित अतिथियों, श्री जेठानन्द व्यास जी,विधायक, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र, श्री वीरेन्द्र पुनिया जी,मुख्य खेल अधिकारी, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद (द्रोणाचार्य एवं गुरु वशिष्ठ पुरस्कार से सम्मानित), श्री सुरेश गुर्जर जी,उपाध्यक्ष, जयपुर जिला भारतीय जनता पार्टी,श्री दीपक डंडोरिया जी, पूर्व राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार, श्री जे. पी. व्यास जी, जनाब  शहज़ाद खान (महासचिव, भारतीय जम्प रोप महासंघ),   श्री इन्द्रप्रकाश टिक्कीवाल जी,संस्थापक सदस्य, कॉर्फबॉल एवं सॉफ्ट टेनिस, सॉफ्ट बॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब इस्लाम नकवी जी, श्री दयानन्द उपाध्याय जी,अध्यक्ष, राजस्थान शूटिंगबॉल संघ,श्री ओ. पी. माचरा जी (सचिव, राजस्थान शूटिंगबॉल संघ),  श्री राजेश टेलर जी (कोच, भारतीय वुशु टीम), श्री राहुल तंवर जी (अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्ट बॉल खिलाडी), श्री देवी सिंह राजपूत जी (अध्यक्ष, करौली बॉल बैडमिंटन संघ) का भी हृदय से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर हमें अपना स्नेह प्रदान किया !

आप सभी का स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

मैं विशेष रूप से अपने साथियों अब्दुल अब्बास, अंकित सिंह नरुका, मोहम्मद जहीर का धन्यवाद करना चाहता हूँ जिनके बिना इस प्रतियोगिता की सफलता की कल्पना भी नहीं की जा सकती, पिछले दो महीनों से हम दिन-रात एक टीम की तरह इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जुटे रहे। अनेक चुनौतियाँ आईं, अनेक कठिन परिस्थितियाँ सामने आईं, लेकिन इन साथियों ने कभी हार नहीं मानी और हर परिस्थिति में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। राजस्थान प्रीमियर लीग की सफलता में इनका योगदान सबसे महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय है। मैं व्यक्तिगत रूप से इन तीनों साथियों का दिल से आभारी हूँ।


राज्य संघ के कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत जी, मुजाहिद भाई, संघ के चीफ रेफरी वहीद भाई, पप्पी सर, लीगल सलाहकार अधिवक्ता ताहिर खान का, गजेंद्र सिंह और राज्य संघ और जिला संघो के सभी  पदाधिकारियों का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से राजस्थान प्रीमियर लीग को सफल बनाने में योगदान दिया। यह सफलता किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक मेहनत, विश्वास और समर्पण का परिणाम है।

आप सभी के प्यार, सहयोग और विश्वास के लिए हृदय से धन्यवाद। 🙏


शौकत अली मंसूरी
आयोजन सचिव, राजस्थान प्रीमियर लीग 2026
महासचिव, राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ (RBBA)

Laisser un commentaire

Votre adresse e-mail ne sera pas publiée. Les champs obligatoires sont marqués *